लक्ष्मणगढ़, 6 नवम्बर। स्थानीय सोमाणी गैस एजेंसी के पास स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम भक्तों की प्रेरणा से गुप्त सज्जन ऩे श्री श्याम मंदिर परिसर में शानदार उच्च क्वालिटी का टीन शैड एवं बाहरी गेट पर एसीपी का कार्य करवाया है। मन्दिर पुजारी एवं श्याम भक्तों ऩे धन्यवाद देते हुए बाबा श्याम से दानदाता परिवार के लिये मंगल कामना की है।
