श्री ऋषि कुल विद्यापीठ में सात दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
November 01, 2022
लक्ष्मणगढ़, 1 नवंबर। श्री ऋषि कुल विद्यापीठ में सात दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद आदि की प्रतिस्पर्धा होगी। प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।