लक्ष्मणगढ़ 4 नवम्बर। जाने माने व्यवसायी सामाजिक कार्यकर्ता नरोत्तम ब्यास की सुपुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन शामिल हुए। शादी समारोह राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल सहित उपस्थित जनों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।