लक्ष्मणगढ़ 03 नवंबर। जाने माने आयकर अधिवक्ता प्रदीप एम पारीक ने कहा है कि खेलों से विधार्थियों में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ साथ अनुशासन का निर्माण होता है। एडवोकेट पारीक गुरुवार को श्री ऋषि कुल विद्यापीठ में आयोजित खेल महोत्सव के तीसरे दिन कबड्डी के मैच के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे । इस अवसर पर पार्षद विष्णु शर्मा, मुंबई प्रवासी हरिप्रसाद पारीक ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। गुरुवार को पहला मैच कक्षा 7 हिंदी व अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया जिसमें अंग्रेजी माध्यम विजेता रही , दूसरा मैच कक्षा 9 हिंदी माध्यम व अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया जिसमें हिंदी माध्यम विजेता रही, तीसरा मैच कक्षा 7 अंग्रेजी माध्यम एवं कक्षा 8 अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया जिसमें कक्षा 7 अंग्रेजी माध्यम विजेता रही, चौथा मैच कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के मध्य खेला गया जिसमें कक्षा 12 विजेता रही । प्रारंभ में प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं वार्षिक उत्सव में पधारने हेतु आमंत्रित भी किया। संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया।
