लक्ष्मणगढ़, 7 नवंबर। उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एक्सरे रूम हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर के आग्रह पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ एवं शेखावाटी मेडीकल पॉइंट के निदेशक शाकिर सोलंकी, उनके पिता अमीरुद्दीन सोलंकी, भाई अजीम सोलंकी एवं फिरोज सोलंकी द्वारा बीपीएल स्प्लिट इन्वर्टर एसी भेंट की गई। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता चौधरी, डॉ मनीषा, नर्सिंग अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अनवर सोलंकी, फूल सोलंकी, जहांगीर जाटू, फयाज जाटू, सफी खिलजी, वाहिद सरखेल एवं अनेक चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहे। पीएमओ डॉ अटल भास्कर समेत सभी चिकित्सको एवं स्टाफ ने समस्त का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।